छत्तीसगढ़

सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र से बड़ी कार्रवाई गांजा तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार

सक्ती।  थाना बाराद्वार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वाले तीन आरोपियों के विरूध्द कार्यवाही कर 01 प्रकरण में 5 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 45000 रू.एवं स्कूटी जुपीटर कीमती 70000 रूपये के साथ जप्त कर 03 आरोपी गिरफतार भेजा गया जेल

घटना का विवरण – थाना बाराद्वार पुलिस द्वारा जुआ, गांजा, शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करने के बाद भी कुछ लोग पुलिस कि नज़रो से खुद को बचाते हुए गांजा बिक्री एवं परिवहन मे अभी भी संलिप्त हैं!

अवैध कार्य एवं अपराधियों पर अकुंश लगाने हेतु उच्च अधिकारियों के अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही के निर्देश पर थाना बाराद्वार लूकेश साव पिता लक्ष्मण कुमार साव उम्र 22 साल निवासी मालदा थाना पुसौर जिला रायगढ़ 02. डेविड सिदार पिता नेतराम सिदार उम्र 24 साल निवासी सरहर थाना बाराद्वार जिला शक्ति 03 दीपक चंद्रा पिता वीरेंद्र चंद्रा निवासी तुषार थाना जयजयपुर जिला शक्ति थाना बाराद्वार जिला सक्ती(छग) के अवैध रुप से गांजा परिवहन करने मुखबीर की सूचना पर ग्राम सकरेली बा ओवर ब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग कार्यवाही के दौरान उक्त आरोपीगणों से कुल 5 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 45000 रूपये एवं स्कूटी जुपीटर मोटर साइकल कीमती 70000 रूपये जप्त कर धारा 20 बी,29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोेपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।