छत्तीसगढ़

पेण्ड्रावन गांव में मिला 10 फीट का विशाल अजगर, मचा हड़कंप, ग्रामीणों में भय का माहौल

दुर्ग।  जिले के धमधा ब्लॉक के पेण्ड्रावन गांव में शनिवार को अचानक एक विशाल अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह अजगर लगभग 8 से 10 फीट लंबा है अजगर को सबसे पहले सातनामी पर के एक घर में देखा गया, जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही धमधा थाना की 112 टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से धमधा क्षेत्र में लगातार अजगर देखे जाने की घटनाएँ सामने आ रही हैं। विगत दिनों घोटवानी गांव में भी पांच बार अजगर दिखाई दिया था, जिन्हें वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। फिलहाल रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया है, और पुलिस की मौजूदगी में अजगर को सुरक्षित पकड़ने की कोशिश की जा रही है।