छत्तीसगढ़

Road Accident in Chhattisgarh: कोयले से भरा ट्रक जा गिरा कार पर, दबकर हुई एक की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सड़कों पर तेज रफ्तार दौड़ती गाड़ियां आए दिन किसी ने किसी के लिए काल बन रही है। प्रदेश के बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। कोयला लेकर जा रहे ट्रक चालक ने मवेशी को बचाने के चक्कर में कट मारी और ट्रक अनियंत्रित होकर पास ले रही कार पर जा गिरी।
 
कोरले से भरा ट्रक कार के ऊपर गिरने से कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। कार मे तीन लोग सवार थे। सभी कोरबा से रायपुर जा रहे थे। यह घटना लिमतरा के रमेश ढाबा के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।
 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रास्ते में गाय आ जाने के कारण ट्रक डाइवर उसे बचाने तेजी से कट लिया। रफ्तार अधिक होने के कारण गाड़ी लहरा गई और बगल से गुजर रही कार पर जा गिरी। हादसे में कार में पीछे बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर लिमतरा चौकी व सिमगा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई है। कार से मृतक को निकालने का प्रयास किया जा रहा। कार बिलासपुर की तरफ से आ रही थी। कार में तीन लोग सवार थे। सभी कोरबा से रायपुर जा रहे थे।