छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा... स्कूल में करंट की चपेट में आईं छात्राएं... एक की मौत, दो गंभीर
2023-07-06 06:09 PM
361
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली छात्राएं गंभीर हादसे का शिकार हो गईं हैं। इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है, तो दो छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल किया गया है। हादसे को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक तीनों छात्राएं स्कूल में करंट की चपेट में आ गईं, जिसकी वजह से एक छात्रा की मौत हो गई।
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक स्कूल में क्षत—विक्षत हाल में बिजली के तारों का जाल फैला हुआ है। प्रदेशभर में इन दिनों बारिश हो रही है, जिसकी वजह से क्षतिग्रस्त तारों में पानी के साथ करंट प्रवाहित हो रहा था, जिस पर बच्चों का ध्यान नहीं गया और छात्राएं करंट की चपेट में आ गईं।
यह हादसा बलरामपुर के प्राथमिक शाला लोधी की बताई जा रही है। जहां चैनल गेट में करंट लगने से ये बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक वाड्रफनगर जनपद पंचायत के प्राथमिक शाला लोधी में पढ़ने वाले 3 बच्चियों को करंट लगा था। स्कूल में लगे बिजली के वायर से करेंट लगने की खबर है। जानकारी के मुताबिक पीडीएस दुकान का इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को चार्ज करने के लिए लेकर गए थे कनेक्शन, उसी से करेंट फैल गया। घटना में एक बच्ची की मौत, 2 गम्भीर रूप से घायल है। बीईओ रोहित जायसवाल ने घटना की की पुष्टि की है।