BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में आई—फ्लू का कहर... नवोदय विद्यालय के 100 बच्चे संक्रमित... मचा हड़कंप
2023-07-16 01:42 PM
289
बिलासपुर। बारिश का मौसम गर्मी, उमस और बेचैनी से राहत देने वाला तो होता है, लेकिन इसके साथ ही संक्रमण का विस्तार भी तेजी से होता है। इस मौसम में डायरिया, फ्लू सहित कई जलजनित बीमारियों का प्रकोप शुरु हो जाता है। ताजा मामला बिलासपुर से सामने आया है, जहां मल्हार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के 100 बच्चे आई—फ्लू की चपेट में आ गए हैं।
एक साथ इस बड़ी तादाद में बच्चों के संक्रमण का फैलना ही अपने आप में बड़ा सवाल है। इस खबर के बाहर आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति नजर आ रही है, तो अब बच्चों को तकलीफ से राहत दिलाने के लिए आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर बच्चों की जांच शुरु कर दी है।
बता दें कि बारिश में संक्रमण तेजी से फैलता है, और नवोदय विद्यालय के 100 बच्चों में आई—फ्लू की वजह भी स्पष्ट है कि स्कूल प्रबंधन ने बारिश को लेकर बच्चों की सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए थे। बहरहाल डॉक्टरों ने हॉस्टल प्रबंधन को साफ पानी के साथ साफ कपड़े और बिस्तर के इंतजाम करने के निर्देश दिये हैं। बैक्टेरिया, वायरस, फंगस के संपर्क में आने से बच्चों के संक्रमित होने की संभावना जताई जा रही है।