आवारा कुत्तो के झूंड से भिड़ गई मां... मौत के मुंह से बेटे को खींच लाई बाहर... बुरी तरह लहूलुहान हो गया मासूम
2023-07-25 12:52 PM
362
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी की बात करें या फिर प्रदेश के दूसरे शहरों की, इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। झूंड के झूंड सड़कों पर घुमने वाले इन आवारा कुत्ते आम लोगों के लिए खौफ की वजह बन गए हैं। ये अचानक कब हमलावर हो जाएंगे, इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। खासतौर पर बच्चों के लिए ये आवारा कुत्ते सबसे बड़ी मुसीबत बन गए हैं।
ताजा मामला जगदलपुर से सामने आया है, जहां पर एक पांच साल के मासूम पर आवारा कुत्तों के झूंड ने हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर घर पर काम कर रही मां ने डंडे से पीटकर किसी तरह अपने बच्चे लखिम को मौत के मुंह से बाहर खींच लाई, लेकिन इस दौरान कुत्तों के नोंचने की वजह से पांच साल का मासूम लखिम बुरी तरह से घायल हो गया। उसे लहूलुहान हाल में अस्पताल दाखिल किया गया है।
पूरा मामला जगदलपुर से 50 किमी दूर दरभा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पखनार का है। बताया जा रहा है कि मासूम लखिम आंगनबाड़ी जाता है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे वह घर के बाहर ही खेल रहा था, उसी दौरान पास के कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। उस दौरान लखिम का पिता खेत के लिए निकल गया था और मां मिटकी बाई घरेलू कामों में व्यस्त भी, तभी उसे लखिम के चीखने की आवाज सुनाई पड़ी, तो बाहर आकर देखा। उस समय लखिम कुत्तों के झूंड से घिरा हुआ था और आवारा कुत्ते उसे नोंच रहे थे। मिटकी बाई ने तुरंत डंडे से कुत्तों को भगाना शुरु किया और अपने बच्चे को मौत के मुंह से खींच लाई ।