पढ़ाकर डॉक्टर बनाने का दिया झांसा... नाबालिक को बनाया हवस का शिकार... छत्तीसगढ़ का NSUI नेता गिरफ्तार
2023-07-29 05:24 PM
517
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से खबर सामने आई है, जहां पर एक नाबालिक को पढ़ाकर डॉक्टर बनाने का झूठा ख्वाब दिखाकर NSUI नेता ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया है। नाबालिक से दुष्कर्म की शिकायत पर पुलिस ने NSUI नेता अफसर अली को एक अन्य के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक हवस की शिकार बनी नाबालिक कक्षा 11वीं की छात्रा है। आरोपी NSUI नेता ने उसे शादी का झांसा दिया, फिर पढ़ाकर लिखाकर डॉक्टर बनाने का झांसा दिया। इसकी आड़ लेकर वह उस किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। इसके बाद आरोपी शादी की बात से तो मुकर गया, साथ ही सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी भी देने लगा, जिसके बाद इस मामले को लेकर किशोरी के परिजनों ने मामला दर्ज कराया।
बताया जा रहा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अफसर अली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसके सहयोगी के साथ उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।