छत्तीसगढ़

नौकरी की तलाश कर रहे युवा यह खबर जरूर पढ़े..... प्रदेश के इन जिलों में निकली वैकेंसी

 रायपुर। अगर आप अपने लिए अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे है , तो यह खबर आपके लिए ही है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी संख्या में भर्ती होनी है। इसमें रायपुर, दुर्ग, सहित कोंडागावं, कांकेर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला भी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसरा कुटुंब न्यायालय कोंडागांव में सहायक ग्रेड 3, आदेशिका वाहक, भृत्य और आकस्मिकता निधि के कर्मचारी (माली, स्वीपर, चौकीदार, वाटरमेन) की भर्ती हेतु कार्यालय न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय कोंडागांव जिला कोंडागांव पिन 494226 के पते पर रजिस्टर्ड पोस्ट, स्पीड पोस्ट, कोरियर से अंतिम तिथि 7 अगस्त 2023 की शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित हैं। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी के लिए जिला न्यायालय के वेबसाईट डिस्क्रिट्स डॉट ईकोर्ट्स डॉट जीओवी डॉट इन/कोंडागांव से अवलोकन किया जा सकता है। अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर में कार्यालय सहायक, रिसेप्शनिष्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर और कार्यालय भृत्य (मुंशी-अटेन्डेट) की संविदा भर्ती हेतु आवेदन 5 अगस्त 2023 की शाम 5 बजे तक कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर में रखे ड्राप बॉक्स में जमा करना होगा। डाकघर या अन्य माध्यम से प्रेषित आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी के लिए जिला न्यायालय के वेबसाईट डिस्क्रिट्स डॉट ईकोर्ट्स डॉट जीओवी डॉट इन/कांकेर से अवलोकन किया जा सकता है।

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव में कार्यालय सहायक, रिसेप्शनिष्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर और कार्यालय भृत्य (मुंशी-अटेन्डेट) की संविदा भर्ती हेतु आवेदन 10 अगस्त 2023 की शाम 5 बजे तक कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव पिन 494226 के पते पर रजिस्टर्ड पोस्ट, स्पीड पोस्ट से भेजकर या व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी के लिए जिला न्यायालय के वेबसाईट डिस्क्रिट्स डॉट ईकोर्ट्स डॉट जीओवी डॉट इन/कोंडागांव से अवलोकन किया जा सकता है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग के कोसीर परियोजना के ग्राम सुवरगुड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम उधरा में आंगनबाड़ी मिनी कार्यकर्ता और ग्राम रक्शा, खैराछोटे, छतौना, अमलीपाली-अ में आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्त किया जाना है। इस हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त 2023 तक कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, कोसीर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में कार्यालयीन दिवस और समय पर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/मिनी कार्यकर्ता पद हेतु बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण एवं सहायिका पद हेतु आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इस भर्ती में विधवा, परित्यकता, तलाकशुदा महिलाओं को 15 अंक अतिरिक्त दिया जाएगा।