बारिश में घर ला रहे यह सब्जियां तो..... इस बात का जरूर रखें ख्याल, नहीं तो
2023-08-05 12:47 PM
848
रायपुर। हरी और ताजी सब्जियां स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन बारिश के मौसम में इन्हें सब्जियों को खाने से पहले इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होती है। बारिश के मौसम में इनमें हानिकारक और खतरनाक कीड़े (Tapeworm) लग जाते है। ये कीड़े इसलिए घातक माने जाते हैं क्योंकि इनका लार्वा बहुत ज्यादा गर्म पानी में भी आसानी से जिंदा रह सकता है. इसके बाद जब इनका सेवन किया जाता है तो ये खून के जरिए दिमाग तक पहुंच जाते हैं और कई बीमारियों जन्म दे सकते हैं. पेट के लिए भी ये काफी घातक होते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कच्ची सब्जियों में टेपवर्म हो सकते हैं. जो इंसान को संक्रमित कर सकेत हैं. फूलगोभी या बंद गोभी इनकी पसंद की जगह होती है. इन कीड़ों को आंखों से देख पाना संभव नहीं है. ये फूलगोभी के बहुत अंदर छिपे रहते हैं और ज्यादा तापमान पर भी जिंदा रहते हैं. ये कीड़े खून के साथ दिमाग तक पहुंच सकते हैं और लार्वा जमा सकते हैं. जिससे ब्रेन, लिवर, मसल्स में खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं।
बैंगन बहुत से लोगों की फेवरेट सब्जी है लेकिन बैंगन में भी टेपवर्म पाया जाता है. यह काफी खतरनाक होता है. कहा जाता है कि बैगन के बीज में ये कीड़े चिपके होते हैं और सीधे दिमाग तक पहुंच जाते हैं. इसलिए बैंगन को अच्छी तरह पकाने की सलाह दी जाती है।
स्वाद में बेमिसाल शिमला मिर्च में भी टेपवर्म यानी कीड़े हो सकते हैं। शिमला मिर्च के अंदर ही ये कीड़े लार्वा छोड़ सकते हैं. जब इसे खाते हैं तो ये खून के जरिए ब्रेन तक पहुंच जाते हैं और बीमार कर सकते हैं। इसलिए शिमला मिर्च को भी अच्छे से पकाना चाहिए।
परवल भी एक ऐसी सब्जी है, जिसमें ये कीड़े पाए जाते हैं। इस सब्जी में इन कीड़ों के लार्वा रहते हैं. इसलिए परवल के बीज को निकालकर ही इसे पकाना की सलाह दी जाती है। कुंदरू में भी दिमाग में पहुंचने वाले कीड़े पाए जाते हैं। कुंदरू में छोटे-छोटे कीड़ों के होने की आशंका काफी ज्यादा होती है। बड़े साइज के और हल्के पीले रंग वाले कुंदरू में तो टेमवर्म ज्यादा हो सकते हैं।