छत्तीसगढ़

CG CRIME : पुलिस कस्टडी से भाग निकला रेपिस्ट... लापरवाही पर भड़के एसपी... एएसआई सहित 3 आरक्षक सस्पेंड

नाबालिग से दुष्कर्म और पुलिस अभिरक्षा से फरार दो आरोपियों के मामले में एक एएसआई व तीन काॅस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी लाल उमेद ने ये कार्रवाई की है। निलंबित पुलिसकर्मियों के नाम सहायक उप निरीक्षक रोपन राम पैकरा, आरक्षक समीर कुजूर, आरक्षक अजय तिर्की और आरक्षक पंकज सिदार शामिल है।

दरअसल, चार अगस्त को रामानुजगंज थाना के पहाड़ी मंदिर में दर्शन करने के लिए नाबालिग अपने परिचित युवक के साथ पहुंची थी। मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने के दौरान तीन बदमाश वहां पहुंचे और दोनों का रास्ता रोकर पुलिस की धमकी देते हुए रूपयों की मांग की। आरापियों ने युवक के एटीएम से 20 हजार वसूल कर नाबालिग लड़की को अपने साथ मितगई रोड स्थित वन वाटिका के पास ले गए। यहां पर डरा धमका कर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस की लापरवारी मामले की शिकायत एसपी को मिलने पर ड्यूटी में तैनात चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। फिलहाल आरोपी फरार है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।