बिलासपुर महाराष्ट्र मंडळ में गूंजा हरि नाम..... 33 जोड़ों ने की सामूहिक सत्यनारायण की कथा
2023-08-07 05:41 PM
1207
रायपुर। पुरुषोत्तम भगवान विष्णु का ही एक नाम है। मान्यता है कि पुरुषोत्तम मास की गई पूजा-पाठ, यज्ञ, व्रत-उपवास अन्य महीनों के मुकाबले 10 गुना फलदायी होते हैं। महाराष्ट्र मंडळ बिलासपुर में 6 अगस्त को 33 जोडों ने भगवान सत्यनारायण की सामूहिक कथा की। सुबह 10 बजे से कथा के शुरू होने के साथ बिलासपुर महाराष्ट्र मंडळ भवन हरि नाम से गूंज उठा।
महाराष्ट्र मंडल बिलासपुर के सचिव समीर भुरंगी ने बताया कि इस सामूहिक श्री सत्यनारायण कथा पूजा में 33 दंपतियों ने अपनी भागीदारी दी। सम्पूर्ण पूजा पंडित मधुसूदन अड़बे और और गुरूजी योगेश दिघ्रस्कर के मार्गदर्शन में हुआ।
समीर ने आगे बताया कि लगभग 33 जोड़ों ने इस आयोजन में भाग लिया। यह संयोग ही रहा कि इस अधिकमास में 33 वस्तुओं का दान ब्राह्मणों को किया जाता है और आज इस पूजा में बैठने वाले कि संख्या भी 33 थीं। सभी लोगों ने अपने अपने पूजन के लिए प्रत्येक के सामने देवता की पूजा की। सामूहिक मंत्रोचार के साथ पूजा हुई। आरती के बाद सामूहिक भोज का आयोजन हुआ।