यात्रीगण ध्यान दें!... 16 से 22 के बीच नहीं चलेंगी 9 ट्रेनें... रेलवे ने जारी किया आदेश
2023-08-14 07:04 PM
269
रायपुर। रेल यात्रियों को परेशान करने वाली एक और खबर सामने आई हैं। दरअसल बिलासपुर रेलवे मंडल ने एक साथ कई और ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। रेलवे के जारी आदेश के अनुसार 16 से 22 अगस्त तक 9 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बताया है कि इस दौरान विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन व चल रहे सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों में सुधार के साथ-साथ ट्रैक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके लिए कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली गाड़ियां
1. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक रायपुर से चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
2. दिनांक 17 से 23 अगस्त, 2023 तक गेवरा रोड से चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
3. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक बिलासपुर एवं शहडोल चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
4. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक रायपुर चलने वाली 08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
5. दिनांक 17 से 23 अगस्त, 2023 तक डोगरगढ़ चलने वाली 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
6. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक रायपुर एवं दुर्ग चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
7. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक गोंदिया एवं कटंगी चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
8. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक गोंदिया चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
9. दिनांक 17 से 23 अगस्त, 2023 तक कटंगी चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।