छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़िया लाल का ‘वाल्यो’ आपको दिलाएगा एक काल में कैब

रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसीवां निवासी लोमश निषाद ने एक ऐसा मोबाइल एप तैयार किया है जो ओला ऊबर जैसी कंपनी को टक्कर देगा। छत्तीसगढ़िया युवक का यह नवाचार राजधानीवासियों को काफी राहत देगा। अन्य कंपनियों की तरह इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए कोई कमीशन देय नहीं होगा। एप में गंतव्य की एंट्री करते ही नजदीकी कई कैब चालक को मैसेज जाएगा। ग्राहक के ओके करते ही चालक गाड़ी लेकर पहुंच जाएगा। 
 
धरसींवा निवासी लोमश निषाद ने इस एप को तैयार किया है। लोमश कहते है कि उन्होंने अक्सर ये देखा कि कोई भी कैब बुक करता है और जैसे ही ड्राइवर के पास पहुंचता है तो वो ये कहता है कि आप ये बुकिंग एप से कैंसिल कर दीजिए मैं आपको 100 रुपए सस्ते में लेकर जाऊंगा. इसके पीछे की वजह ये है कि ओला-उबर जैसी अन्य बड़ी कंपनियां कैब ड्राइवरों से मोटा कमीशन लेती है। यही कारण कि उन्होंने अपना नया कैब बुकिंग का स्टार्टअप Waalyo शुरू किया है जो कमीशन नहीं लेता है। 
 
लोमश ने बताया कि 15 अगस्त को इसकी विधिवत शुरूआत की गई है। राजधानी के बस स्टैंड में 200 से अधिक कैब चालकों ने इस एप में अपना पंजीयन करा लिया है। आप 79748-15416 नंबर पर फोन कर अधिक जानकारी ले सकते है। इसके लिए आपको अपने मोबाइल पर Waalyo एप इंस्ट्राल करना होगा। फिर चंद कमांड से आप कैब बुक कर सकते है।