छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पहली बार यूट्यूब पर लाइव सुनवाई..... जानिए क्यों आखिर क्यों आई कोर्ट लाइव
रायपुर। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार हाईकोर्ट में लाइव सुनवाई हुई है। बीते बुधवार हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस समेत तीनों डिवीज़न बेंच में हुई सुनवाई का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर किया गया। इस तरीके से हाईकोर्ट के फैसले के प्रसारण को लाइव दिखाने का कारण फैसलों पर पारदर्शिता लाना है। इसकी शुरुआत चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने की है। फिलहाल चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस एन.के. चंद्रवंशी, जस्टिस गौतम भादुड़ी, जस्टिस संजय एस अग्रवाल और संजय जायसवाल की डिवीज़न बेंच में हो रही सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है.
इस तरीके से हाईकोर्ट में हो रही सुनवाई का लाइव प्रसारण करने से इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों को सीखने का बहुत मौका मिलेगा। लॉ के छात्रों के लिए ये अनुभव काफी ज्यादा काम आएगा। साथ ही पारदर्शिता पर जोर देने वालों के लिए भी ये एक अच्छा कदम है.