छत्तीसगढ़

BIG BREAKING : महिला आईएएस अफसर के ट्रांसफर पर... निर्वाचन आयोग ने लगाई रोक... खौफ में भूमाफिया

रायपुर। बेमेतरा जिले में पदस्थ आईएएस सुरूचि सिंह के ट्रांसफर पर निर्वाचन आयोग ने रोक लगा दिया है। राज्‍य की मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज ही इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। 

इस आदेश में छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रक्रियाधीन होने का हवाला देते हुए स्पष्ट किया गया है कि पुनरीक्षण कार्यक्रम में पदस्थ अधिकारियों के स्थानांतरण में पूर्णत: प्रतिबंध लगा हुआ है, लिहाजा स्थानांतरण आदेश निरस्त किया जाए और भारत निर्वाचन आयोग की पूर्वानुमति के बाद ही आगामी कार्यवाही की जाए।
 
 

बता दें कि राजधानी के निकटवर्ती जिले में पदस्थ आईएएस अफसर सुरूचि सिंह भूमाफिआओं के गले की हड्डी बन गई है। जिसकी वजह से भूमाफिया उन्हें लगातार हटवाए जाने की धमकी देते आ रहे थे। अपनी राजनीतिक पहुंच का फायदा उठाने की कोशिश भी हुई थी, लेकिन अब निर्वाचन आयोग के पत्र के बाद एसडीएम सुरूचि सिंह का तबादला जहां थम गया है, वहीं भूमाफियाओं का खौफ भी बढ़ गया है।