ट्रक ने कार को मारी भीषण टक्कर, हादसे में मां-बेटे की मौत
रायपुर। धमतरी में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में माँ-बेटे की मौत हो गई। जबकि बेटी को रायपुर रेफर किया गया है, इस हादसे को जिस किसी ने भी सुना या देखा उसकी आँखें भर आई। हादसा धमतरी के केरेगाँव थाना इलाके अन्नपूर्णा राईस मिल के पास की बताई की बताई जा रही है। जहां बीते रात ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, इस हादसे में माँ और बेटे की मौत हो गई।
पुलिस से जानकारी के मुताबिक नगरी निवासी भावेश चोपड़ा का परिवार कार में सवार होकर कहीं बाहर से वापस नगरी घर लौट रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने धमतरी, नगरी मार्ग पर सियादेही अन्नपूर्णा राईस के पास कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में माँ नीलिमा चोपडा़ और बेटे भव्य चोपडा़ की मौत हो गयी। जबकि बेटी को रायपुर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही केरेगाँव पुलिस मौके पर पहुँचकर आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दे भावेश चोपड़ा नगरी के प्रतिष्ठित व्यापारी है,वहीं माँ,बेटे की मौत से नगरी सहित पूरे इलाके मातम पसर गया है।