छत्तीसगढ़

कोबरा बटालियन के जवान ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के कैंप में तैनात कोबरा बटालियन के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर सीआरपीएफ और कोबरा के आला अफसर पहुंच चुके हैं और शव को मच्यूरी भेजा गया है। आत्महत्या करने वाले जवान दिल्ली निवासी शशि अख्तर था।उसकी तैनाती बीजापुर स्थित एक एंटी नक्सल कैंप में थी। बहरहाल ये सामने नहीं आ पाया है कि नौकरी के दौरान ही किसी से विवाद या तनाव के चलते उसने ये आत्मघाती कदम उठाया है या किसी पारिवारिक वजह से।

जैसे ही घटना की जानकारी हुई, मौके पर कैंप के अन्य साथी जवान जुट गए। उन्होंने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। तब सीआरपीएफ व कोबरा बटालियन के अफसर भी घटना स्थल पहुंच गए। इस संबंध में स्थानीय पुलिस को भी जानकारी दी गई। इसके बाद शव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मर्च्यूरी में रखवाया गया है। इसके साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि यहां कैंपों में तैनाती के अलावा जवान सर्चिंग पर भी जाते हैं। उन्हें न सिर्फ नक्सलियों से जूझना पड़ता है, बल्कि यहां जंगल में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैष इन सबके बीच उन्हें कई तरह की मानसिक यंत्रणा का भी सामना करना पड़ता है।  छुट्टी से लेकर साथियों व उच्चाधिकारियों के साथ ही उनके बीच कई बार विवाद की स्थिति बनती है।