छत्तीसगढ़

रेलवे ने एक बार फिर रद्द की गाड़ियां, त्योहारी सीजन में लोगों को होगी परेशानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन में भी यात्री ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला लगातार जारी हैं। रेलवे ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 24 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। तीसरी रेल लाइन के काम के कारण 19 से 30 अगस्त तक यात्री गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

बतादें कि माह के अंत में रक्षाबंधन का पर्व हैं। ठीक रक्षाबंधन पर्व से पहले ही ट्रेनों का रद्द होना जारी हैं। जिससे यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए रेलवे ने किसी भी तरह की कोई वैकल्पिक व्यवस्था की भी जानकारी नहीं दी है। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक नॉन इंटरलॉकिंग का काम 17 से 29 अगस्त के बीच होगा। जिसके कारण हावड़ा रूट की गाड़ियां प्रभावित होंगी। रेलवे ने यह भी दावा किया है कि इस काम के पूरे होते ही गाड़ियों की गति में तेजी आएगी।

20 अगस्त को कुर्ला से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12145 कुर्ला-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
22 अगस्त को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12146 पुरी-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
23, 26 एवं 30 अगस्त को कुर्ला से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
21, 24 एवं 28 अगस्त को भुवनेश्वर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
18 एवं 25 अगस्त को गाधीधाम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12993 गाधीधाम-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
21 एवं 28 अगस्त को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12994 पूरी-गांधीधाम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
20 एवं 27 अगस्त को बीकानेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
23 एवं 30 अगस्त को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
26 अगस्त को जोधपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
23 अगस्त को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
2224 एवं 29 अगस्त को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2124 एवं 28 अगस्त को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20823 पुरी-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
20 एवं 27 अगस्त को साईं नगर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20858 साईंनगर शिरडी-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
18 एवं 25 अगस्त 2023 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20857 पुरी-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
22 अगस्त को इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20917 इंदौर.पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
24 अगस्त को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20918 पुरी.इंदौर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
24 अगस्त को कुर्ला से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22865 कुर्ला.पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
22 अगस्त को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22866 पुरी.कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
24 अगस्त को बलसाड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22909 बलसाड.पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
27 अगस्त को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22910 पुरी.बलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।