अगले महीने बस्तर आएंगे पीएम मोदी..... नगरनार स्टील प्लांट का करेंगे उद्घाटन.... पहुंचे इस्पात सचिव
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला स्थित एनएमडीसी का नगरनार स्टील प्लांट प्रोडक्शन के लिए तैयार है। संभवतः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने इसका उद्घाटन करेंगे। इससे पहले जायजा लेने के लिए इस्पात सचिव नागेंद्रनाथ सिन्हा पहुंच चुके हैं। वे बस्तर कलेक्टर और एसपी के साथ प्लांट का मुआयना कर जरूरी जानकारी ले रहे हैं।
बता दें कि नगरनार स्टील प्लांट बस्तर जिले की बहुप्रतीक्षित स्टील प्लांट है, जिसे एनएमडीसी की ओर से तैयार किया गया है। इसमें कमीशनिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए करीब 4 दिन पहले एनएमडीसी के सीएमडी अमिताव मुखर्जी समेत 4 अन्य डायरेक्टर्स यहां पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, अभी भी उनके निर्देशन में उद्घाटन से पूर्व काम शुरू कराया जा रहा है।
अभी प्लांट का काम पहले से ही पूरा हो जाना और प्रोडक्शन बिल्कुल शुरू हो जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। उद्देश्य यही है कि सितंबर माह में जब प्रधानमंत्री मोदी इसे देश को समर्पित करें तो यह उत्पादन के लिए पूरी तरह तैयार रहे। इस्पात सचिव के निरीक्षण को इसी नजरिए से देखा जा रहा है। उनकी पुष्टि व रिपोर्ट के बाद दिल्ली में पीएम के दौरे का अंतिम खाका तैयार कर प्रोटोकाल आदि का निर्धारण कर दिया जाएगा।