टायर ब्लास्ट होने के बाद बस में लगी भीषण आग..... बस में सवार थे 45 यात्री
रायपुर। आज सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब एक यात्री बस बीच सड़क पर धू-धूकर जलने लगी। हादसे के वक्त बस में 45 यात्री सवार थे। घटना गुप्ता ट्रैवल्स की है। जानकारी के मुताबिक बस का अचानक से टायर फट गया और फिर अचानक से भीषण आग गई। बस में आग लगने के बाद सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाल गया।
घटना ओडिशा के बोरीगुम्मा की बताई जा रही है। जगदलपुर से ओडिशा की ओर जा रही थी गुप्ता ट्रैवल्स की यात्री बस बोरीगुम्मा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस का टायर ब्लास्ट हो गया और फिर बस में भयंकर आग लग गई। ड्राइवर सहित सवार सभी लोगों ने बस से बाहर निकाल कर जान बचाई।
जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा से कुछ दूर सुबह 8 बजे की घटना है। दमकल कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।