छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सरपट भागती 'बर्निंग कार'... धुंआ उठते देख बाहर आया चालक... और कार हो गई स्वाहा

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर के कोरर मार्ग स्टेट हाईवे में देवरी गांव के पास शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चलती कार में अचानक तेज धुआँ उठने लगा और आग लगने की बदबू आने लगी। चालक ने तत्काल कार रोकी और जैसे ही वह बाहर आया, कार आग का गोला बन गया और चंद मिनटों में ही पूरी कार स्वाहा हो गई। 

पुलिस ने बताया की कांकेर के अर्जुनी निवासी गजेंद्र पटेल कांकेर से भानुप्रतापपुर जा रहे थे तभी सुबह 6:30 बजे कार में अचानक आग लगी। तत्काल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया।

गनीमत कहा जाए कि कार चालक ने जैसे ही आग लगते देखा तत्परता के साथ उसने तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते काल चालक की आंखों के सामने ही उसकी कार धूं-धूं कर आग के गोले में बदल गई और कार पूरी तरह जल कर खाक हो गई है।