छत्तीसगढ़

बाइक के बाद छत्तीसगढ़ में खड़ी कार को किया आग के हवाले... अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बिलाईगढ़। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां घर के अंदर रखी एक कार को अज्ञात शख्स ने आग के हवाले कर दिया है। कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच के साथ ही अज्ञात आरोपी की तलाश करने का दावा कर रही है। हालांकि पुलिस के हाथ किसी तरह का कोई भी सुराग नहीं है। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रामपुर गांव की है। फिलहाल अज्ञात लोगों ने किस वजह से इस घटना को अंजाम दिया इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के अंदर खड़ी कार को अज्ञात शख्स ने आग के हवाले कर दिया है। कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। घटना के बाद आसपास इलाके में सनसनी फैल गई है।