BIG BREAKING : कलेक्टोरेट परिसर में खुदकुशी का प्रयास... 12 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ अपराध... पढ़िए क्या है पूरा मामला
2023-08-31 05:49 PM
374
कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां कलेक्टोरेट परिसर में आत्महत्या की कोशिश हुई है। बड़ी बात यह है कि यहां पर एक या दो नहीं, बल्कि पूरे दर्जनभर लोगों ने खुदकुशी करने का प्रयास किया है, जिसके चलते प्रशासनिक हल्के में हड़कंप मच गया। जिसके बाद उन सभी दर्जनभर लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक एनटीपीसी ने ग्रामीणों की जमीन के बदले नौकरी देने की बात कही थी, लेकिन जमीन का अधिग्रहण होने के बाद नौकरी नहीं मिलने से नाराज लोगों ने आज कलेक्टोरट परिसर पहुंचकर आत्महत्या की चेतावनी देते हुए प्रयास भी किया। ग्रामीणों की इस कोशिश की वजह से कलेक्टोरेट परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई थी।
आनन फानन में स्थानीय पुलिस को बुलाकर पहले तो आत्महत्या की कोशिश करने वालों को किसी तरह रोका गया, उसके बाद उन सभी के खिलाफ खुदकुशी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।