छत्तीसगढ़

CG BIG NEWS : सरकारी मद के पैसे से... करोड़ों रुपए का लगाया सट्टा... गिरफ्त में आया सहायक संचालक

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव में पदस्थ एक सरकारी कर्मचारी को सट्टे की ऐसी लत लगी, कि उसने सरकारी मद के पैसों का गबन कर लिया। करोड़ों रुपए की सरकारी राशि का गबन करने वाले इस सटोरिए ने उन पैसों को ऑनलाइन सट्टा में उड़ा दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद अब पुलिस ने सहायक संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

छत्तीसगढ़ में जुआ, सट्टा, ऑनलाइन सट्टा, नशाखोरी सहित अन्य अपराधों के खिलाफ पुलिस की मुहिम जितनी तेज होती है, अपराध का ग्राफ उतनी ही तेजी से बढ़ जाता है। प्रदेश में ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, बावजूद उसके सटोरियों को फर्क नहीं पड़ रहा है। 

ताजा मामला जो सामने आया है, वह काफी ज्यादा चौंकाने वाला है, क्योंकि इस बार एक छत्तीसगढ़ के मत्स्य विभाग में सहायक संचालक के तौर पर पदस्थ कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। दूसरी बड़ी चौंकाने वाली बात है कि उसने ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए शासकीय मद से राशि का गबन किया है। पुलिस ने जांच के बाद खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी के द्वारा सहायक संचालक कोण्डागांव व नारायणपुर के शासकीय खातों से करोड़ों रूपये की राशि का गबन किया गया है।