बड़ा हादसा... यात्री बस में लगी भीषण आग.... नारायणपुर-रायपुर रोड में देर रात
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नारायणपुर से रायपुर आ रही यात्री बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में लोगों की चीख पुकार मच गई। घटना ताड़ोकी थाना क्षेत्र के हवेचूर गांव के पास घटी। गनिमत है कि आग लगते ही सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित उतार लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक आग की लपटें बस में फैल चुकी थी। घटना में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। बताया जा रहा है कि यात्री बस में टायर फटने के बाद अचानक आग लग गई।