छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में बस्तर फाइटर्स के साथ नक्सलियों की मुठभेड़.... जवानों ने दो महिला नक्सली को मार गिराया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में डीआरजी और बस्तर फाइटर के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ की सूचना आ रही है। जवानों ने दो महिला नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर करने का दावा किया है। महिला नक्सली के शव के साथ हथियार भी बरामद हुए हैं। फिलहाल दोनों नक्सलियों की अब तक पहचान नहीं हो पायी है। घटना दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर की बताई जा रही है। जहां DRG और बस्तर फाईटर्स के साथ नक्सलियों का मुठभेड़ हुई।

जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा के अरनपुर से डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम दंतेवाड़ा और सुकमा सीमा के नहाड़ीछोटे हिड़माडूंगिनपारा के जंगलों में विशेष अभियान पर रवाना हुई थी।

अभियान के दौरान दिनांक 20 सितंबर की सुबह 7:15 बजे कैम्प नाहाडी से लगभग किमी दक्षिण दिशा में पुलिस पार्टी और माओवादियो के बीच मुठभेड़ हुई। घटना स्थल से महिला माओवादियों का शव एवं हथियार एक इंसास रायफल और एक 12 बोर बंदूक बरामद किया गया।