छत्तीसगढ़

जवान ने अपने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली... मौके पर हुई मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कलेक्ट्रेट कार्यालय के निर्वाचन शाखा स्थित वेयरहाउस के कमरे में जवान की रक्तरंजित लाश मिली है।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट कार्यालय के निर्वाचन शाखा स्थित वेयरहाउस के कमरे में पुलिस के जवान ने खुद को इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।