छत्तीसगढ़

महिला आईएएस के भाई ने 5 साल पुराने मर्डर केस में किया सरेंडर

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में पांच साल पहले हुई हत्या के मामले में महिला आईएएस के भाई ने आत्मसमर्पण कर दिया। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर की हत्या के मामले में उसका नाम आया था और वह अब तक फरार चल रहा था।

बता दें कि नवा रायपुर में कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर की हत्या 10 मार्च 2018 को हुई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि सुपरवाइजर तुहीन मलिक की चाकू गोदकर हत्या की गई है। इसमें यह भी पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाला वरुण कौशल और उसका साथी समीर है। दोनों ने मिलकर तुहिन की हत्या की है। वरुण कौशल और कोई नहीं, महिला आईएएस किरण कौशल का भाई है।

वारदात के बाद से ही आरोपी वरुण कौशल फरार चल रहा था। मंदिर हसौद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार उसने सोमवार को थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।