छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ दर्शन जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर... नवरात्र में लंबी दूरी की ट्रेनें रूकेगी मां बम्लेश्वरी के दरबार

रायपुर।  राजनांदगांव स्थित मां बम्‍लेश्‍वरी के दर्शन के लिए प्रदेश सहित पूरे देश से बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु आते हैं। नवरात्र पर लंबी दूरी की ट्रेनें और पैसेंजर ट्रेनें डोंगरगढ़ स्टेशन पर रुकेंगी। रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य कई घोषणाएं करते हुए रद्द की गई ट्रेनों को फिर से शुरू करने की घोषणा की है।

मां बंलेश्वरी मंदिर डोंगरगढ में 15 से 23 अक्टूबर तक मनाए जा रहे नवरात्र पर्व पर मेला में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रायपुर-सिंकदराबाद एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव के साथ गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेजर स्पेशल का रायपुर तक चलाने का फैसला लिया है। रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08742/08741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल को रायपुर तक चलाने का निर्णय लिया है। साथ ही अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को ठहराव दिया है।