नक्सलियों ने IED ब्लास्ट में मारे गए मजदूरों को लेकर जारी किया प्रेस नोट
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी किया है। नक्सलियों ने 2 मजदूरों की मौत पर खेद जताया है। इसके अलावा नक्सलियों ने निक्को कंपनी के ठेकेदार पर आरोप भी लगाया है।
दरअसल, नक्सलियों ने जवानों के लिए प्लांट IED लगाया था। लेकिन इसकी चपेट में दो मजदूर आ गए और दोनों की मौत हो गई। जिसके बाद नक्सलियों ने निक्को कंपनी के ठेकेदार पर आरोप लगाया है।
नक्सलियों का कहना है कि खदान में काम नहीं करने की चेतावनी थी, इसके बाद भी काम कराया जा रहा था। नक्सलियों ने अपने प्रेस नोट में ठेकेदार पर जबरन काम कराने का भी आरोप लगाया है।