संत श्री संताजी जगनाड़े महाराज की भव्य शोभायात्रा 8 दिसंबर को... महाराष्ट्रीयन तेली समाज में उत्साह का माहौल
रायपुर। महाराष्ट्रीयन तेली समाज की रायपुर इकाई द्वारा संत श्री संता जी जगनाड़े महाराज की भव्य शोभायात्रा 8 दिसंबर यानी कल धूमधाम से निकल जाएगी। गौरतलब है कि महाराष्ट्रीयन तेली समाज के आराध्य देव संत श्री संताजी जगनाड़े महाराज की कल जयंती है, इसी उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।
कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:30 संताजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और आरती की जाएगी, तत्पश्चात 12 बजे अश्वनी नगर स्थित महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। जो शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस सामिजक भवन में समाप्त होगी। शोभायात्रा की समाप्ति के बाद सामाजिक बंधुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। सभी से अपील की गई है कि शोभायात्रा में सामाजिक बंधु पगड़ी पहने रहेंगे। इसके लिए पगड़ी की व्यवस्था की गई है।
महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर के अध्यक्ष राजकुमार बारबुदे, सह सचिव विनोद धुर्वे, कोषाध्यक्ष गौरी शंकर बावनकर, महिला मंडल की वीणा कुंबलकर, रितु गभने और युवा मंडल के राहुल बावनकर समेत जितेंद्र निर्वाण ने समस्त स्वजातीय सामाजिक बंधुओं से अपील की है कि अपने आराध्य देव की जयंती व शोभायात्रा पर कम से कम एक दिन का अवकाश लें और संख्या बल में उपस्थित हों।