छत्तीसगढ़

सोनिया और राहुल पहुंचे रायपुर, सीएम भूपेश ने किया स्वागत

 रायपुर। कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल होने के लिए कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायपुर पहुंच चुके है। स्वामी विवेकानंदर एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित एआईसीसी के नेताओं ने उनकी अगवानी की। पीसीसी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किय। सोनिया और राहुल के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे। 

25 फरवरी को सुबह 10.30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करेंगे। इसके बाद सोनिया गांधी का संबोधन होगा। एक से सात बजे तक राजनीतिक, आर्थिक और विदेशी मामलों में मंथन होगा। 26 फरवरी को सुबह राहुल गांधी के संबोधन से अधिवेशन की शुरूआत होगी। इसके बाद कृषि, रोजगार, सामाजिक न्याय, विषय पर चर्चा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इसके बाद जोरा में आमसभा का आयोजन होगा।