एक ही परिवार के 9 सदस्य फूड प्वाइजनिंग के शिकार, हालत गंभीर
रायपुर। बेमेतरा जिला मुख्यालय में फूड प्वाइजनिंग के चलते एक ही परिवार के 9 सदस्य बीमार हो गए। रात को सामुहिक भोजन करने के बाद सुबह सबकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके के बाद सभी को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी बीमारों को उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार बेमेतरा में एक युवक सहित परिवार के 9 सदस्य फूड प्वाइजनिंग शिकार हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला चौकी चंदनु के ग्राम खम्हरिया बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ग्राम खम्हरिया के एक परिवार में घर के बुजुर्ग के निधन के बाद शोक कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्यों ने रात में सामूहिक भोज किया था।

जिसके बाद तड़के सुबह एक के बाद एक परिवार के सदस्यों को पेट दर्द और उल्टी दस्त होने लगी। जिसे परिजनों ने आनन-फानन में 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज जारी है। फिलहाल मरीजों की स्थिति में सुधार हो गई है।