आइये ले कर चलते है आपको....जगदलपुर, मडकू द्वीप और चित्रकूट जलप्रताप [ भाग एक ]
डेस्क | छत्तीसगढ़ देश के सबसे खूबसूरत प्रदेशों में शामिल होता है। अपनी असीम सम्पदा, प्राकृतिक खूबसूरती और अपार सम्भावनाओ से भरा यह प्रदेश अपने प्राकृतिक नजारों के चलते देश का सर्वाधिक पसन्दीदा पर्यटन स्थल में से एक है। छत्तीसगढ़ का आधा राजस्व सिर्फ पर्यटन के जरिये आता ऐसा कहा जाता है। मानसून में यहां सिर्फ देशी और विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। यह पर्यटन के लिए एक अपेक्षाकृत सुविधाजनक है जो इसे यात्रा करने के लिए एक अद्भुत स्थान बनाता है, खासकर उन लोगों के लिए जो बिल्कुल एकांत और कम भीड़ भाड़ वाले स्थानों जाना चाहते है | आपको छत्तीसगढ़ की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं, जो बारिश के दिनों में अपनी खूबसूरती की ऊँचाईयों पर होती हैं। बारिश के दिनों में इन जगहों को देखने के बाद ऐसा महसूस होता है जैसे हम स्वर्ग को देख रहे हैं।


मानसून में जब किसी अद्भुत और शानदार जगह घूमने की बात होती है तो छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित चित्रकूट जलप्रताप का नाम जरूर लिया जाता है। यह पूरे राज्य का सबसे लोकप्रिय और चर्चित स्थान है। छोटे-बड़े पहाड़, घने जंगल और हर तरफ मौजूद हरियाली इस जलप्रताप की खूबसूरती को और निखारने का काम करती हैं। मानसून में इसके लुभावने दृश्य किसी को भी दीवाना बना देते हैं। सूर्यास्त के समय यहां सैलानियों की सबसे अधिक भीड़ मौजूद रहती है। जलप्रताप के आसपास ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं |