छत्तीसगढ़

रेल्वे महाराष्ट्र मंडल टिकरापारा में सामुहिक हनुमान चालीसा महापाठ का आयोजन

बिलासपुर | रेल्वे महाराष्ट्र मंडल टिकरापारा में भी सामुहिक हनुमान चालीसा महापाठ समिति द्वारा दिनांक 23 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया | संध्या 7 बजे राम रक्षा स्त्रोत का पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, श्री राम स्तुति, १०८ बार राम नाम,श्री हनुमान जी की आरती नारायण जोशी द्वारा की गई | इसके उपरांत भोग प्रसाद वितरण किया गया इसमें बड़ी संख्या में हनुमान भक्त महिलाओं एवं पुरूषों साथ ही बच्चों ने भी हिस्सा लिया | इस अवसर पर सौमित्र गुप्ता जी (विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष), शुभांगी मोने, नीरज जोशी, अविनाश गोरे, दीपक माहुरकर, नितिन तामडू, सुनंदा तिजारे, पागे, सारिका महेश जोशी, विपिन वर्मा भी उपस्थित थे सभी का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ |