छत्तीसगढ़ दूरदर्शन पर आज शाम महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले का साक्षात्कार
2024-11-19 10:46 AM
469
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के लगातार आठवीं बार के अध्यक्ष अजय मधुकर काले का मंगलवार शाम 6:00 बजे छत्तीसगढ़ दूरदर्शन पर साक्षात्कार प्रसारित किया जाएगा। काले महाराष्ट्र मंडल की प्रगति, भावी योजनाओं और अब तक की उपलब्धियां पर चर्चा करेंगे। साथ ही युवाओं को यह भी बताएंगे की उन्हें अपने करियर के साथ जनसेवा से कैसे और कब जुड़ना चाहिए और हमें अपने व्यवसायिक व पारिवारिक जीवन में संतुलन स्थापित करते हुए सामाजिक कार्य को कैसे करना चाहिए।
इंटरव्यू के दौरान वरिष्ठ पत्रकार शशांक खरे के कई सवालों का जवाब देते हुए अजय काले हमें कई नई जानकारियां देंगे, तो कहीं मार्गदर्शन भी करेंगे।कार्यक्रम के प्रोड्यूसर प्रशांत मरडवार है।
महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले का इंटरव्यू
DD CHHATTISGARH
TATA PLAY - 1174
DD FREE DISH - 84
DISH TV - 718
AIRTEL - 1174
पर आज शाम 6:00 बजे देखा जा सकता है।