महाराष्ट्र मंडल में स्वास्थ्य शिविर 24 को... पहुंचेगे कई स्पेशलिस्ट
- आयुष्मान कार्ड और जीवन प्रमाणपत्र बनाने के लिए लगेगा शिविर
- ग्लोबल स्टार हास्पिटल के सौजन्य से होगी स्वास्थ्य जांच
रायपुर। अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध महाराष्ट्र मंडल आगामी 24 नवंबर को मंडल परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने जा रहा है। शिविर का आयोजन ग्लोबल स्टार हास्पिटल के सौजन्य से होगा। जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. प्रकाश अग्रवाल, डा जयवर्धन सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा नुपूर खंडेलवाल, बाल रोग विशेषज्ञ डा. अभिषेक खंडेलवाल, न्यूरो सर्जन डा. अमित शुक्ला, मूत्र रोग विशेषज्ञ डा. गौरव मालवी, पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ डा. सोनल बघेल, जनरल सर्जन डा. विशाल बाल मोहंती और एमडी मेडिसिन डा. शेखर डोरले उपस्थित रहेंगी। डाक्टरों की इतनी बड़ी टीम के साथ अस्पताल स्टाफ, लैब टैक्निशियन, नर्स भी शिविर में अपनी उपस्थिति देंगी। यानी एक ही समय में एक ही छत के नीचे कई रोगों की जांच और निःशुल्क परामर्श मिलेगा। वहीं इसके साथ शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा और डिजीटल जीवन प्रमाणपत्र अपडेटकिया जाएगा।
मंडल के स्वास्थ्य समिति के प्रभारी प्रशांत बक्षी ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित ग्लोबल स्टार हास्पिटल के सौजन्य से आगामी 24 नवंबर को महाराष्ट्र मंडल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किजा जा रहा है। शिविर में लोगों की बीपी, शूगर के साथ अन्य कई जांच की जाएगी। वहीं वरिष्ठ डाक्टर लोगों को उचित स्वास्थ्य परामर्श देगें।
महाराष्ट्र मंडल के परितोष डोनगांवकर ने बताया कि केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत बुजुर्गों को पांच लाख तक इलाज की सुविधा उपलब्ध करा रहे है। जिन लोगों ने अपना आयुष्मान कार्ड नहीं बनया है वह शिविर में आकर अपना कार्ड बना सकते है। इसके लिए बुजुर्गों को राशन कार्ड और आधार कार्ड साथ में लाना होगा। वहीं पेंशनधारी बुजुर्ग डिजीटल जीवन प्रमाणपत्र अपडेट करा सकते है। पेशनधारियों को अपने साथ आधार, पीपीओ नंबर और बैंक पासबुक अनिवार्य रुप से लाना होगा।