दिव्य महाराष्ट्र मंडल

गीता जयंती महोत्सव में भागवत् गीता के 18 अध्याय के सामूहिक पाठ से गूंज उठा महाराष्ट्र मंडल

- मंडल की आध्यात्मिक समिति ने किया आयोजन
- गीता परिवार प्रणीत के सदस्यों ने निभाई सहभागिता
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक और योग समिति के तत्वावधान में चौबे कालोनी  महिला केंद्र और गीता परिवार प्रणीत की ओर से सोमवार 2 दिसंबर को गीता जयंती महोत्सव का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।  गीता परिवार के सदस्यों की अगुवाई में सामूहिक रूप से गीता के 18 अध्याय का पाठ किया गया। इस दौरान श्लोंकों के उच्चारण से महाराष्ट्र मंडल का मिनी हाल आध्यात्मिक भक्ति से गूंज उठा। कार्यक्रम में महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, मंडल उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल और कामकाजी महिला वसती गृह प्रभारी नमिता शेष और वरिष्ठ सदस्य संध्या खंगन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 
 
 
आध्यात्मिक समिति की श्यामल जोशी ने बताया कि मोक्षदा एकदाशी के दिन गीता जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि जिस दिन भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था उस दिन मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी थी। इसीलिए इस दिन को गीता जयंती के रूप में मनाया जाता है। आज गीता जयंती महोत्सव का आयोजन महाराष्ट्र मंडल में किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों के साथ अन्य महिला केंद्रों की महिलाओं की उपस्थिति प्रसंशनीय थी। 
 
श्यामल जोशी ने आगे बताया कि गीता परिवार प्रणीत की रायपुर जिला अध्यक्ष सीमा मिश्रा की अगुवाई में सभी ने गीता के 18 अध्याय का पाठ किया। पाठ के दौरान महाराष्ट्र मंडल की वरिष्ठ आजीवन सभासद कुमुद कान्हें ने भी मंचस्थ होकर पूरे जोश के साथ गीता का पाठ किया। लगभग तीन घंटे चले इस पाठ में लोग क्रमशः जुड़ते जा रहे है। गीता पाठ करने में गीता परिवार प्रणीत की मेघा कुसरे, किरण जोशी, संध्या पांडे, सरोज, कविता शेष और कविता लांजेवार ने सहभागिता निभाई।
 
 
गीता पाठ के बाद चौबे कालोनी महिला केंद्र की ओर भजन संध्या का आयोजन किया गया। चौबे कालोनी केंद्र की ओर से मनीषा वरवंडकर, अपर्णा काळेले, अर्चना जतकर, चारूशिला देव, अल्का मराठे, सुनीता कुलकर्णी, अंजली वैद्य, गौरी क्षीरसागर, अक्षता पंडित, अवंती अग्निहोत्री, सुनंदा हिशीकर, रोहिणी नेने, कुमुद  कान्हे और ज्योति कान्हे भजन संध्या में सहभागिता निभाई।