दिव्यांगों के प्रति समाज के वर्तमान दृष्टिकोण पर परिचर्चा 3 दिसंबर की शाम
- अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस दिव्यांग बालिका विकास गृह में आयोजन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित दिव्यांग बालिका विकास गृह में मंगलवार, 3 दिसंबर को शाम 6 बजे से अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस के अवसर पर दिव्यांगों के प्रति समाज के वर्तमान दृष्टिकोण पर परिचर्चा का आयोजन किया गया है।
दिव्यांग बालिका विकास गृह प्रभारी प्रसन्न निमोणकर ने बताया कि हर वर्ष 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजन के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करना है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हर व्यक्ति, चाहे वह शारीरिक या मानसिक रूप से सक्षम हो या नहीं, समाज का अभिन्न हिस्सा है।
निमोणकर ने आगे बताया कि परिचर्चा में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और पूर्व व वर्तमान कार्यकारिणी हिस्सा लेगें। इसके साथ मंडल के वरिष्ठ जन भी इसमें शामिल होकर अपने विचार व्यक्त करेंगे। परिचर्या में कम आयु में ही दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास वृद्धि के लिए किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा होगी।