दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बच्चों ने उत्सुकता से सुनी अहिल्याबाई की वीरगाथा

रायपुर। शासकीय माध्यमिक शाला रेलवे स्टेशन यानी निवेदिता स्कूल में वीरांगना रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर वक्ता पहुंची महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बच्चों को रानी अहिल्याबई की वीरगाथा सुनाई। इस दौरान बच्चों ने पूरी उत्सुकता के साथ सुनी।

तोपखानेवाले ने बताया कि 300 साल पहले जह महिलाएं इतनी स्वतंत्र नहीं थी तब महिलाओं को आगे लाने के लिए उन्होंने बहुत काम किया। अहिल्या बाई प्रजा के लिए समर्पित होकर काम करती थी। वह कहती थी कि गरीबों की सेवा व प्रजा की सेवा ही ईश्वर की पूजा है। वह न्यायप्रिय रानी थी। अहिल्याबाई कि यह सोच थी कि दुनिया में कोई भी काम असंभव नहीं है। उनके सेवाभावी कार्यों के कारण समाज उन्हें हमेशा याद रखेगा।

स्कूल के प्रधान पाठक वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आज मंडल की महिला प्रमुख तोपखानेवाले मैडम ने बच्चों को अहिल्याबाई के बारे में रोचक और ज्ञानवर्धन बातें बताई।  इस अवसर पर स्कूल के प्रधान पाठक वीरेंद्र अग्रवाल, शिक्षिका हेमलता देशमुख, शेफाली श्रीवास्तव और मंडल की वरिष्ठ सदस्य संध्या खंगन उपस्थित थीं। इस दौरान 200 से अधिक बच्चे उपस्थित थे।