पर्यावरण समिति ने मंडल परिसर में रोपे पौधे... अब नजर आएगी हरियाली
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति ने शनिवार, 7 दिसंबर को चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल परिसर में चंपा और टिकोमा के आकर्षक पौधे लगाए। पौधरोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आल इंडिया बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारी अरुण देवांगन थे। मुख्य अतिथि अरुण देवांगन और मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने मंडल के मुख्य द्वार में बने लान एरिया में पौधे लगाकर उमसें पानी डाला गया।
महराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि मंडल की पर्यावरण समिति ने मंडल के नवनिर्मित भवन को सुंदर बनाने के लिए परिसर में चंपा, टिकोमा सहित अन्य कई प्रजाति के पौधों का रोपण किया किया है। पौधरोपण का नेतृत्व कृषि वैज्ञानिक डा. जेएस उरकुरकर ने किया। इस अवसर पर रेखा उरकुरकर, अर्चना पराडकर, अनघा करकशे, दिनकर करकशे, किशोर कुमार साहू प्रमुख रुप से उपस्थित थे।