दिव्य महाराष्ट्र मंडल

क्लैट 2025: रायपुर के अनन्य टाप 3 में... माता-पिता डाक्टर, बेटे ने ला में चुना कैरियर

रायपुर। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2025 यूजी और पीजी के परिणाम शनिवार देर रात घोषित किए गए। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में राजधानी रायपुर निवासी और महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद डा. सिद्धार्थ तामस्कर और डा. प्रीति तामस्कर के पुत्र अनन्य तामस्कर ने आल इंडिया रैंक में टाप-3 में अपनी स्थान सुनिश्चित कर अपने माता-पिता के साथ पूरे छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र मंडल परिवार का नाम रोशन किया है। अनन्य की इस सफलता पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते सहित पूरी कार्यकारिणी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 में पचपेड़ी नाका रायपुर निवासी अनन्य तामस्कर ने आल इंडिया टाप-3 में जगह बनाई। अनन्य के माता-पिता दोनों डाक्टर है, लेकिन वे अपने भाई से प्रेरित हुए। जो हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के फोर्ट सेमेस्टर के छात्र है। अनन्य को 116 में 103 अंक मिले है। अनन्य ने बताया कि बचपन से ही उन्हें किताबों में रूचि है। क्लैट की तैयारी के लिए मैंने 10 से 12 घंटे रूटीन में पढ़ाई की।

अनन्य के पिता डा. सिद्धार्थ तामस्कर ने बताया कि 12वीं की नियमित पढ़ाई और स्कूल के हेड ब्वाय की जिम्मेदारी के साथ क्लैट की तैयारी बड़ा टास्क था। ऐसे में देर रात 2 बजे तक पढ़ाई और सुबह उठकर स्कूल जाना बड़ी टास्क था। जिसे अनन्य ने पूरा किया। जिसका परिणाम आज दिख रहा है।