दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों ने उत्साह से किया रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा का पाठ

- महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति का अभियान 6 जनवरी को पूरे करेगा एक वर्ष

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से प्रत्येक शनिवार को आयोजित राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन शनिवार, 7 दिसंबर को भी बड़े उत्साह के साथ किया गया। मंडल के तात्यापारा, टाटीबंध और डंगनिया समेत अन्य केंद्रों की महिलाओं ने राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर उनके साथ ऐसे कई भक्तजन भी जुड़े, जो महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद नहीं हैं।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था अभय काले ने बताया कि समिति की ओर से प्रत्येक शनिवार यह आयोजन निरंतर जारी है। राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ को लेकर बुजुर्गों के साथ युवाओं और अन्य लोगों की सहभागिता सराहनीय है। डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने रालास इन्क्लेव स्थित शिव मंदिर में हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र का एक साथ पाठ किया। सदस्य दिव्या पात्रीकर के नेतृत्व में सभी पाठ किया। इसी तरह डंगनिया केन्द्र द्वारा बीसी में महिलाओं द्वारा हनुमान चालीसा रामरक्षा का पाठ किया गया। इसमें अनुभा, नमिता शेष, भावना राजिमवाले, रश्मि डांगे, ज्योति डोलस, प्रिया जोगलेकर, रंजना राजिमवाले, श्रद्धा देशमुख, शिल्पा पराड़, अमृता शेष, दीपांजलि भालेराव, वंदना तैलंग, प्रियंका राजपूत, प्रीति रणदिवे, प्रिती काले, माधुरी गिरहें, दिव्या पात्रीकर वर्षा नारखेड़कर, संध्या अनिल कुमार, श्रुति दोनगांवकर, माधुरी इन्चुलकर, प्रणिता इन्चुलकर उपस्थित थीं।