विपुल को एमबीबीएस में गोल्ड मैडल... राज्यपाल के हाथों पुरस्कृत... मंडल ने दी शुभकामनाएं
- मंडल सदस्य डा. श्रीकांत इंचुलकर और माधुरी इंचुलकर के पुत्र है विपुल
- महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष और कार्यकारिणी ने दी शुभकामनाएं
रायपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर से एमबीबीएस में बाल रोग विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए विपुल इंचुलकर को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। मेडिकल कॉलेज, रायपुर पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका से स्वर्ण पदक प्रदान किया। विपुल महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद डा. श्रीकांत इंचुलकर और माधुरी इंचुलकर के पुत्र है। विपुल की इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और कार्यकारिणी ने उन्हें खूब शुभकामनाएं दी और कहा कि जीवन में जब भी समाजसेवा का कोई भी अवसर मिले तो उस अवसर का लाभ जरूर उठाना। डाक्टर बिरादरी ने कोरोना से त्रासदी के लिए समाजसेवा का अद्भुत उदाहरण पेश किया था।
बतादें कि पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाने के लिए ‘व्हाइट कोट सेरेमनी’ का वृहद गौरवशाली आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका थे। मेडिकल कालेजके डीन डॉ. विवेक चौधरी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि एमबीबीएस प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित 230 छात्र - छात्राओं को राज्यपाल की उपस्थिति में चिकित्सा आचार संहिता महर्षि चरक शपथ दिलाया जाना महाविद्यालय के लिए बड़े गौरव की बात हैं। इस अवसर पर एमबीबीएस चिकित्सा पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अरविंद नेरल ने मेडिकल प्रोफेशन के क्रियान्वयन के समय निभाये जाने वाले नैतिक मूल्यों और आदर्शों की जानकारी दी। डॉ. नेरल ने कहा कि मरीज दवाइयों के अलावा एक आदर्श चिकित्सक से अपनत्व, मुस्कुराहट और मित्रवत व्यवहार की अपेक्षा रखते हैं। मेडिकल साइंस सभी विज्ञानों में सबसे अधिक मानवीय और सभी मानविकी में सबसे अधिक वैज्ञानिक होता है। एक डॉक्टर ताउम्र विद्यार्थियों की तरह सीखता रहता है।