दत्तात्रेय मंदिर में महाराष्ट्र मंडल की प्रतिभाओं के गूंजे भक्ति गीत- भजन
2024-12-13 09:31 PM
1173
रायपुर। ब्रह्मपुरी स्थित दत्तात्रेय मंदिर में दत्त जयंती के अवसर पर शुक्रवार को महाराष्ट्र मंडल के वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों के प्रस्तुत दी। वहीं देर शाम मंडल के आजीवन युवा सदस्यों की टीम 'मिले सुर हमारा' ने कराओके संगीत के माध्यम से सुमधुर गीतों व भजनों से समां बांधा।
महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने गणपति के भजनों से अपने भक्तिमय कार्यक्रम की शुरुआत की। फिर भी उनके ज्यादातर भजन दत्त भगवान से संबंधित थे। इनमें प्रमुख 'दत्त राज दारी आला', 'कुणी दत्त पाहिला का माझा', 'अभी सुत तुस दत्ता नमिता' जैसे भजन प्रमुख रहे।

वल्लभ नगर केंद्र की ओर से भजनों की प्रस्तुति में शुभदा अगस्ती, रोहिणी चिमोटे, विजय चौधरी, अपर्णा देशमुख, कांचन पुसदकर, रोहिणी पेंडसे, शुभांगी आप्टे, मीणा चांदे, शोभा थाडा, शोभा पाटिल, मानसी विठालकर, लीना समेत अनेक महिलाओं शामिल रहीं। भजनों के प्रस्तुति के बाद महाआरती की गई। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।
दत्तात्रेय मंदिर के सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि देर शाम 'मिले सुर हमारा' की ओर से युवाओं की टीम ने कराओके संगीत के माध्यम से भक्तिमय गीतों और भजनों की प्रस्तुति दी। जिसे सुनने के लिए मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे और भजनों में तालियां बजाकर गायकों- गायिकाओं का उत्साहवर्धन किया।