एडोर वेल्डिंग के डिस्ट्रीब्यूटर रायपुर के मिलिंद शेष ने किया टाॅप
2024-12-14 04:29 PM
313
- कोच्ची के डिस्ट्रीब्यूटर मीट में किए गए सम्मान
रायपुर। एडोर वेल्डिंग लिमिटेड के लीडर इन वेल्डिंग प्रोडक्ट एंड इंजीनियरिंग गुड्स इन इंडिया के ईयरली डिस्ट्रीब्यूटर मीट को आयोजन केरल के एर्नाकुलम जिले में स्थित होटल हयात इंटरनेशनल में किया गया। कंपनी के इस डिस्ट्रीब्यूटर मीट में देशभर के डिस्ट्रीब्यूटर जुटे थे। इसमें रायपुर निवासी और महाराष्ट्र मंडल के वरिष्ठ आजीवन सभासद मिलिंद शेष की फर्म वेल्ड एड सर्विस ने इस्टर्न जोन और सेंट्रल जोन आल इंडिया में टाप रैंक हासिल किया।
मिलिंद शेष ने बताया कि अपने स्टाफ के सहयोग के बिना आप अपने लक्ष्य को कभी हासिल नहीं कर सकते। इसी मूल मंत्र के साथ फर्म वेल्ड एड सर्विस की पूरी टीम कार्य करती है। हमारी फर्म ने आज आल इंडिया में टाॅप किया है। शेष ने बताया कि एडोर ग्रुप एक भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है। पहले इसे जेबी आडवाणी ग्रुप के नाम से जाना जाता था। यह भारतीय औद्योगिक क्षेत्र की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। ये इंजीनियरिंग उत्पादों और सेवाओं में मुख्य संचालन के साथ एक विविध समूह हैं।