संत ज्ञानेश्वर स्कूल में चल रही वार्षिकोत्सव की तैयारी
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में वार्षिकोत्सव को लेकर तैयारियां बड़े ही जोर-शोर से चल रही है। वार्षिक उत्सव को लेकर बच्चों और शिक्षकों में उत्साह बना हुआ है। सभी बड़े ही जोर-शोर से तैयारी में जुटे है। रूटीन अध्यापन के बाद बच्चे डांस और नाटक की प्रैक्टिस कर रहे है।

स्कूल की कल्चरल इंचार्ज अस्मिता कुसरे और चित्रा जावलेकर के निर्देशन में सभी शिक्षक अपने-अपने क्लास के बच्चों को डांस की तैयारी करा रहे है। वार्षिक उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रभारी शिक्षिका तृप्ति अग्निहोत्री ने बताया कि वार्षिक उत्सव इसी माह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की फाइनल डेट और शेड्यूल अभी फाइनल नहीं हुआ है। शेड्यूल फाइनल होने के बाद इसे जारी किया जाएगा