दिव्य महाराष्ट्र मंडल

परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चे बनाए टाइम टेबल.. मिलेगी सफलता

रायपुर। स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है। ऐसे में जहां अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए एक्टिव मोड में आ गए है, वहीं स्कूलों में भी शिक्षक बच्चों को रिवीजन करा रहे है। इस बीच महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल की शिक्षिका आराधना लाल ने बच्चों को परीक्षा की तैयारी को लेकर कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने बच्चों से टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करने को कहा। 

लाल मैडम ने बताया कि टाइम टेबल बनाने से बच्चे अपने दिनचर्या में अनुपयुक्त समय का महत्व समझेंगे और समय का सदुपयोग करते हुए उसका सही उपयोग करेंगे। सभी बच्चों को यह विश्वास दिलाया जा रहा है कि केवल थोड़ी सी सच्ची लगन, मेहनत एवं समय का सदुपयोग करके सरलता से वे भी प्रथम श्रेणी से पास हो सकते हैं।

खरे सर ने बताया कि एग्जाम के पहले का टाइम टेबल जो होता है आपका बाकी टाइम टेबल से अलग होता है । आपको जो एग्जाम टाइम है उसके हिसाब से आपको अपना टाइम टेबल व्यवस्थित करना चाहिए, जैसे आपके पेपर का टाइम अगर सुबह 8 से 11:00 बजे तक का है तो एग्जाम शुरू होने के कम से कम 45 दिन पहले आप यह अपना शेड्यूल बना लीजिए कि सुबह आपको 5 बजे उठना है , योगा करना है , उसके बाद स्नान आदि करके आपको एक रिवीजन के हिसाब से पढ़ना है और रिवीजन आपको उन्ही प्रश्नों का करना है जिन प्रश्नों में आपको कुछ डाउट हो या जो प्रश्न चार या पांच नंबर के आने वाले हो ।

अपनी दिनचर्या इस हिसाब से ही बनना चाहिए | एग्जाम शुरू होने के 45 दिन पहले जब आपके पेपर शुरू हो तो किसी भी प्रकार की, आपको नींद को लेकर कोई समस्या ना हो , खाने को लेकर कोई समस्या ना हो और पेट को लेकर कोई समस्या ना हो । इसीलिए एग्जाम के 45 दिन पहले इस प्रकार का टाइम टेबल आपको बनाकर चलना चाहिए ।

खरे सर ने बताया की दिन में आपको सोना नहीं है आप कितने भी थके हो, आपको रात को ही 9:30 से 10:00 बजे के बीच में आपको सो जाना है हमें सोने से पहले कम से कम एक से डेढ़ घंटा पहले खाना खा लेना चाहिए । सामान्य दिनों के जैसे ही हमें एग्जाम के समय का टाइम व्यवस्थित करना आना चाहिए, कम बातें, अच्छी बातें वही सुने जो एग्जाम से रिलेटेड हो, वही बोले जो एग्जाम से संबंधित हो, इस तरीके का टाइम टेबल बनाकर आप अपने परसेंट के साथ ही साथ, अपनी परीक्षा की सफलता को सुनिश्चित कर सकते हैं ।