दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बच्चों ने उत्साह से की शिवाजी महाराज की महाआरती

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में गुरुवार शाम 7:00 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज की महाआरती बच्चों ने भरपूर उत्साह के साथ की। बच्चों का साथ देने के लिए सचिव चेतन दंडवते, कार्यकारिणी सदस्य निरंजन पंडित, परितोष डोनगांवकर, श्याम सुंदर खंगन, बृहन्महाराष्ट्र मंडल के छत्तीसगढ़ कार्यवाह सुबोध टोले, सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी थे। 
 
अक्षत, अनय पंडित और तनीष डोनगांवकर, छत्रपति शिवाजी महाराज की मासिक महाआरती के दौरान आरती की थाल को लेकर एक- दूसरे से जूझते रहे। छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति उनका यह जोश आने वाले महीनों में बच्चों और युवाओं को विशेष रूप से आकर्षित करेगा। संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने इस मौके पर बच्चों को छत्रपति शिवाजी महाराज की वीर गाथाओं में से कुछ प्रसंग भी सुनाए।