दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में ‘सौ बार जनम लेंगे’ की प्रस्तुति 24 को

रायपुर। भारतीय संगीत के अमर गायक स्व मोहम्मद रफी की शताब्दी जयंती पर  राजधानी रायपुर की सुर संतृप्ति इवेंट एवं मैनेजमेंट लाइव बैंड म्यूजिक शो सौ बार जनम लेंगेकी प्रस्तुति मंगलवार, 24 दिसंबर को शाम 6 बजे से चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल रायपुर में करने जा रही है।  इस कार्यक्रम में ग्रुप के कलाकार अपनी आवाजों से रफी साहब के गाए गीतों को बतौर श्रद्धांजलि पेश करेंगे।

सुर संतृप्ति म्यूजिकल क्लब की फाउंडर विश्वास और प्रीति केसकर ने बताया कि भारतीय संगीत के अमर गायक स्व मोहम्मद रफी की 100 वीं जयंती पर लाइव बैंड म्यूजिक शो का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में साउंड स्वरमाला की टीम देगी। वहीं स्पेशल लाइव बैंड म्यूजिक की प्रस्तुति डाल्फिन ग्रुप दुर्ग के संचालक यश यदु और उनकी टीम देगी।

विश्वास और प्रीति केसकर ने बताया कि कार्यक्रम के प्रायोजक सन् एडं सन् ज्वेलर्स है। वहीं सह प्रायोजक की भूमिका में शंकरा हुंडई, सरगम म्यूजिक, बैंक आफ इंडिया, एमआर भागवत मेमोरियल हास्पिटल, प्रिज्म सेल्स है।